सहारनपुर, मार्च 11 -- देवबंद। पुलिस और गोकशों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक गोकश पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। घायल गोकश की पहचान 25 हजार के इनामी के रूप में हुई। मंगलवार को दिन निकलने से पूर्व पुलिस और बाइक सवार दो गोकश के बीच देवबंद मंगलौर रोड स्थित गांव बीबीपुर रोड स्थित चांद कॉलोनी के मोड़ पर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक गोकश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों के रास्ते फरार हो गया। घायल गोकश की पहचान देवबंद के मोहल्ला बेरियन निवासी नासिर के रूप में हुई। नासिर पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना बड़गांव और थाना नानौता में भी गोकशी के आरोप में वांछित चल रहा था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा और दो खोखे क...