लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- फरधान पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाएं पैर में गोली लगी थी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज हुआ। बदमाश के पास से तमंचा कारतूस और 1700 रुपए की नगदी बरामद हुई है। पुलिस पकड़े गए बदमाश को जेल भेज रही है। फरधान थाना क्षेत्र के गांव कोरैय्या चमरू निवासी रोहित 13 फरवरी को बाइक से घर जा रहा था। तभी फरधान थाना क्षेत्र में लखीमपुर गोला रोड खन्ताताल के पास रोहित को स्विफ्ट डिजायर कार सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने रोहित से पास के एक गांव का पता पूछा। वह पता बताने लगा, तभी कार सवार बदमाश उसका बैग छीन कर भागने लगे। रोहित बैग में फंस गया और कुछ दूर तक घसीटता चला गया। जिससे उसको चोट आई। बदमाश उसका बैग लूट कर भाग निकले। बैग में 27000 हजार की नगदी...