मैनपुरी, फरवरी 25 -- पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे अंतर्राज्यीय 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में इस इनामी को गिरफ्तार किया गया। हाथरस निवासी इस शातिर के खिलाफ हाथरस, अलीगढ़, मैनपुरी में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर और गांजा तस्करी के मामले में ये फरार चल रहा था। गिरफ्तारी न होने पर एसपी मैनपुरी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जनपद हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के सासनी स्थित टीचल कालोनी गली नंबर-4 निवासी मोहित उर्फ मोनू पुत्र कुंवरजीलाल के विरुद्ध मैनपुीर के बिछवां थाने में गांजा तस्करी का एक मुकदमा 2025 में दर्ज किया गया। 2026 में एक मुकदमा गैंगस्टर एक्ट का भी दर्ज हुआ। इस मामले में ये आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ हाथरस के सासनी, अलीगढ़ के मडराक, इग...