कटिहार, मार्च 21 -- कटिहार-सेमापुर। हिटी सेमापुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी व वांछित अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भवानीपुर डुम्मा टोला में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ छिपा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में उसकी पहचानभवानीपुर डुम्मा टोला का निवासी सुनील यादव (42) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.