चंदौली, जून 21 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी पशु तस्कर को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता मान रही है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने इंदौर पहुंचकर आरोपी को उसके निवास स्थान से दबोच लिया। यह भी पढ़ें- पशु चोरों पर पुलिस का शिकंजा, पनाह देने वालों पर भी होगी सख्त कार्रवाई गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के आजाद नगर थाना क्षेत्र के पवनपुरी कालोनी पालदा नाका...