प्रयागराज, मई 10 -- मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में पशु चोरी के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगी। वह 25 हजार का इनामी भी है। फायरिंग में इंस्पेक्टर बाल-बाल बच गए। आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके पांच अन्य साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बंधवा रजबर गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र स्व. लखनलाल व भेलखा निवासी अर्जुन कुमार पुत्र अमृत लाल पशु पालक हैं। 29/30 अप्रैल की रात चोरों ने घर के बाहर बंधे इनके चार मवेशी चोरी कर लिए थे। पशु पालकों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने मामले में दो टीमों का गठन किया था। गुरुवार की भोर मंझनपुर डीएसपी शिवांक सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पांच आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.