बांका, अप्रैल 17 -- बांका/फुल्लीडुमर, हिन्दुस्तान टीम। बांका टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत ओढ़नी डैम ओपी अंतर्गत अरेरा गांव से पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है । बांका पुलिस के इंटेलीजेंस को 25 हजार के इनामी नक्सली बजरंगी तुरी के उसके गांव में ही छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सूचना के सत्यापन और अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु तुरंत ही एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर सदर एसडीपीओ अमर विश्वास के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित किया गया। रेड के लिए ओढ़नी डैम ओपी क्षेत्र पहुंची टीम में फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार के साथ, ओढ़नी डैम ओपी अध्यक्ष एसआई सुनील कुमार,एसआई शरद श्रीकांत और अन्य पुलिस बल शामिल थे। यह भी पढ़ें- पुलिस पर हमला व हत्या प्रयास का आरोपी गिरफ्तार ओढ़नी डैम ओपी के थानाध्यक्ष सुनील क...