25 हजार का इनामी दूसरा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में दबोचा, दोनों पैरों में लगी गोली
हाथरस, जुलाई 5 -- हाथरस, संवाददाता। गैंगवार के मामले में फरार 25 हजार के इनामी दूसरे बदमाश का शनिवार की रात पुलिस से आमना-सामना हो गया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के दयानपुर नहर के पास मुठभेड़ हुई। मुठेड़ में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसके कब्जे से तमंचा कारतूस व बाइक बरामद हुई है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ बाइपास पर कैलाश ढ़ाबे पर 19 जून को दो गुटों में गैंगवार हुई थी। इस दौरान 20 से 25 गोलियां चलाई गई थीं। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इन आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पूर्व में इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इस मामले में छह आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। गैंगवार के मामले में फरार हिस्ट्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.