महाराजगंज, मई 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में अपराधियों व वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में बरगदवा पुलिस टीम ने गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित 25 हजार रुपये के शातिर इनामी वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बरगदवा पुलिस ने बीते 20 जनवरी को इस संबंध में केस दर्ज किया था। विवेचना में नाम आने के बाद से कलामुद्दीन उर्फ कलुआ फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार घोषित किया गया था। इसके बाद महराजगंज के अलावा कुशीनगर की पुलिस भी उसे सरगर्मी से तलाश कर रही थी。

गिरफ्तारी की प्रक्रिया पुलिस कार्यालय के मुताबिक बरगदवा पुलिस ने बीते 20 जनवरी को भोर में साढ़े चार बजे सेमरहा गांव के पास घेराबंदी की थी। इस दौरान कुशीनगर जिले के आरटीओ में पंजीकृत नंबर की एक पिकअप पलट गई थी। चालक व अन्य आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फर...