मेरठ, जून 3 -- जिठौली गांव में गोकशी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी असलम को भावनपुर पुलिस और ग्रामीण स्वाट टीम ने अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। 30 अप्रैल को थाना भावनपुर क्षेत्र के जिठौली गांव के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान असलम निवासी अजराड़ा थाना मुंडाली, हाल निवासी समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट का नाम सामने आया था। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी ने उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। सोमवार को चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि असलम किनानगर से पचगांव पट्टी की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा देखकर असलम ने निर्माणाधीन ओवरब्रिज से छलांग...