मेरठ, अप्रैल 9 -- थाना कोतवाली पुलिस ने गोकशी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बाबू पुत्र मजीद निवासी शाहपीर गेट, थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी करीब 65 वर्ष का है और थाना लोहियानगर में दर्ज मुकदमे में वांछित था। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को शाहपीर गेट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अवैध तमंचा सहित एक गिरफ्तारथाना लोहियानगर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इंतजार पुत्र सिराजुद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.