25 हजार का इनामी गैंगस्टर मेरठ-करनाल हाईवे से गिरफ्तार
मेरठ, अक्टूबर 1 -- थाना सरूरपुर पुलिस और स्वॉट टीम देहात ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल शर्मा पुत्र राजवीर सिंह निवासी जोगीपुरम थाना कंकरखेड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सरूरपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। मुकदमे में वांछित होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी के लम्बे समय तक फरार रहने के चलते वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।गुरुवार को थाना सरूरपुर पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.