25 हजार का इनामी गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
इटावा औरैया, मई 17 -- इटावा। सिविल लाइन पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर के बीच रविवार शाम मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास कर रहे बदमाश को जवाबी कार्रवाई में गोली लग गई। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइन पुलिस को रविवार शाम सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश लाइन सफारी के पीछे जोहाना गांव की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें आरोपी सुखवीर सिंह उर्फ नेता के बाएं पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.