बुलंदशहर, अप्रैल 9 -- कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान गैंगस्टर में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोतवाली प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि बुधवार को कावरा रोड पर पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया, जिससे पूछताछ की गई। उसने अपना नाम मनीष कुमार निवासी ग्राम गैझा, जनपद मेरठ बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।आरोपी गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था तथा उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी के खिलाफ लूट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...