25 हजार का इनामी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मैनपुरी, मई 23 -- मैनपुरी। दन्नाहार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस भी बरामद किए गए। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीओसिटी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में एसपी ने दन्नाहार पुलिस की टीम बनाई थी। शुक्रवार को इसकी गिरफ्तारी कर ली गई। थाने लाकर पूछताछ की गई और उसे जेल भेज दिया गया। सीओसिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कुरावली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुर निवासी अभिषेक पुत्र राजेंद्र सिंह के खिलाफ दन्नाहार थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। जिसमें में ये फरार चल रहा था। गिरफ्तारी न होने पर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। दन्नाहार थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.