25 हजार का इनामी कुर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार
मैनपुरी, जून 7 -- कुर्रा। थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी का बड़ा आपराधिक इतिहास है। उसकी लंबे समय से गिरफ्तारी न होने पर एसपी मैनपुरी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी को जेल भेजा गया है। कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़री निवासी भोले पुत्र रामाधार बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। वह बीते वर्ष कुर्रा थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई थी। लेकिन वह हर बार चकमा देकर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। उसकी गिरफ्तारी न होने पर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। रविवार को कुर्रा थाना प्रभारी विक्रांत कुमार ने पुलिस बल के साथ इनामी आरोपी भोले को गिरफ्तार कर लिया। आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.