जहानाबाद, मई 12 -- सात साल से था फरार, टॉप - 10 अपराधियों की सूची में था शामिल घर में घुसकर महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म व लूटपाट की घटना को दिया था अंजाम जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। सात साल से फरार और जघन्य अपराधों को अंजाम देने का आरोपित पप्पू साव को पुलिस ने बक्सर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी का विवरण बक्सर के नयापुरा इलाके से उसे पकड़कर जहानाबाद लाया गया है। गिरफ्तार पप्पू साव परसविगहा थाना क्षेत्र के सेंधवा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ जहानाबाद महिला थाने में 30 जून को कांड संख्या 35 / 19 दर्ज की गई थी। उस वक्त से वह फरार था। गुप्त सूचना पाकर पुलिसकर्मियों की टीम ने उसे बक्सर के नया भोजपुर से गिरफ्तार किया। मंगलवार को जहानाबाद महिला थानाध्यक्ष सुरुचि शर्मा ने थाने में मीडियाकर्मियों को इसकी जानकारी दी।

अपराध का विवरण पुलिस के अनुसार...