सोनभद्र, मार्च 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के इनामिया वांछित आरोपी को शनिवार की रात आर्यन एकेडमी स्कूल गोरारी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 22 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.20 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने 25 हजार रूपये के इनामी प्रतीक कुमार उर्फ बंटी पुत्र अवधेश कुमार निवासी जैत, थाना रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना रॉबर्ट्सगंज में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पहले से ही क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.