संतकबीरनगर, फरवरी 27 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुधारा पुलिस को गुरुवार तड़के बड़ी सफलता हाथ लगी। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। एसओ अरविंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण पर निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति दुधारा क्षेत्र के चोरहा नहर पुलिया के पास खड़ा है और भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, कांस्टेबल दीपनरायण शर्मा, आनंद पटेल तथा सरकारी वाहन चालक हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सुबह करीब 5:15 बजे आरोपी को दबोच लिया। ...