हरदोई, जनवरी 4 -- संडीला। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि अभियुक्त रेहान उर्फ़ रिहान निवासी मुन्नूखेड़ा मजरा ककराली सहित कुल 5 अभियुक्तगण के विरुद्ध आर्थिक एवं भौतिक लाभ के उद्देश्य से संगठित रूप से गिरोह बनाकर लूट जैसे जघन्य अपराध करने समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त रहने पर थाना संडीला पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया था। इसी के क्रम में रेहान उर्फ़ रिहान को गिरफ्तार किया गया है। शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.