कानपुर, जनवरी 24 -- कल्याणपुर। 26 दिसंबर को चोरी कर फरार हुए इनामिया शातिर को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर चोरी के कई मामले दर्ज हैं। उसके एक साथी को पहले ही पुलिस को सौंपा जा चुका था। पनकी सी ब्लॉक स्वराज नगर निवासी दिलीप पाल 26 दिसंबर को परिवार समेत घर के पास एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। रात करीब 11 बजे जब वह लौटे, तो घर में चोरी कर रहे दो युवकों ने लोहे की राड से परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान परिजन ने रावतपुर गांव निवासी मनोज अरोड़ा को मौके से पकड़ लिया था। जबकि उसका दूसरा साथी जावेद उर्फ जुगनू लाखों रुपए का माल लेकर भाग गया था। पुलिस ने उसपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पनकी पुलिस ने जावेद उर्फ जुगनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि शातिर पर चोरी के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.