25 हजारी गांजा तस्कर जुनैद और साथियों पर आर्म्स एक्ट में दूसरा मुकदमा
मेरठ, मई 16 -- 25 हजार के इनामी गांजा तस्कर जुनैद और साथियों पर दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी और साथियों का पिस्टल के साथ वीडियो सामने आया था। इसी वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया और लिसाड़ी गेट में मुकदमा कराया गया है। दूसरी ओर, आरोपी और उसके साथियों की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश जारी है। फिलहाल सूत्रों की मानें तो दो आरोपियों को पकड़ा गया है, लेकिन जुनैद हाथ नहीं आया है। हापुड़ रोड पर पुराना कमेला के पास स्टार हेरिटेज रिजॉर्ट में मंगलवार रात को फैजान और शुमाइला के वलीमा की दावत थी। समारोह में शामिल होने के लिए लिसाड़ी गेट के बुनकरनगर निवासी इरफान, छोटा भाई उस्मान उर्फ राजा अपने 2 साल के बेटे हम्माद के साथ आये थे। इरफान और राजा दोनों ही गांजा तस्करी करते हैं और इसी को लेकर दूसरे गांजा तस्कर जुनैद से रंजिश है। जुनैद ने साथियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.