25 स्टेशनों पर तैनात होंगे एटीवीएम फैसिलिटेटर
प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यात्रियों को सुविधा देने और स्थानीय रोजगार बढ़ाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने 25 स्टेशनों पर आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन यानी एटीवीएम के लिए फैसिलिटेटर तैनात करने का निर्णय लिया है। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि भर्ती दो साल के अनुबंध पर होगी। इसके लिए केवल 100 रुपये शुल्क लगेगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रति टिकट कमीशन मिलेगा। प्रयागराज, नैनी, मिर्जापुर, कानपुर अनवरगंज, चुनार, विंध्याचल, खुर्जा, मानिकपुर समेत 25 स्टेशन शामिल हैं। फैसिलिटेटर जनरल टिकट निकालने में कम पढ़े-लिखे यात्रियों की मदद करेंगे, जिससे काउंटर पर भीड़ कम होगी। यह भी पढ़ें- कोडरमा गया रेल खण्ड के 4 स्टेशनों चिन्हित मांगे गए आवेदन, गुरपा, दिलवा, हीरोडीह और सरमाटांड में जनर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.