छपरा, जुलाई 7 -- पहले दिन अंग्रेजी का हुआ मूल्यांकन फोटो: 23 मध्य विद्यालय में परीक्षा देते बच्चे युवा लीड प्रस्तावित छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के करीब 25 सौ सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में मंगलवार से शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पहली त्रैमासिक परीक्षा (मूल्यांकन) शुरू हो गई। पहले दिन कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जबकि कक्षा एक और दो के बच्चों का मूल्यांकन वर्ग शिक्षकों ने मौखिक रूप से किया। अधिकांश विद्यालयों में विद्यार्थियों की अच्छी उपस्थिति रही और परीक्षा निर्धारित समय के अनुसार दो पालियों में आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: शुरू हुई कक्षा 1 से 8 तक की त्रैमासिक परीक्षामध्यान्ह भोजन की व्यवस्था यह भी पढ़ें- Begu...