चतरा, जनवरी 5 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। संकट मोचन सेवा समिति के तत्वावधान में इटखोरी कृषि फार्म हाउस पुराना अखाड़ा में भव्य श्रीमद्भागवत कथा के सफल आयोजन को लेकर एक बैठक समाजसेवी देवकुमार बाबू की अध्यक्षता में किया गया । बैठक में पूर्व निर्णय के अनुसार 26 से 31 जनवरी तक श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को सफल बनाने को लेकर सभी विभागों के अलग अलग धर्मप्रेमियों की कमेटी बनाई गई व जिम्मेदारी दी गयी है। बैठक के दौरान श्रीमद्भागवत कथा में अहम भूमिका निभाने वाले संकट मोचन सेवा समिति के सदस्य, व्यवसायी, बुद्धिजीवी इटखोरी प्रखण्ड के सभी पंचायतों के मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक के दौरान कई अहम निर्णय लिए गए। जिसमे मुख्य रूप से विख्यात कथावाचक यशोदानंदन जी महाराज के निर्देशानुसार कथा में जो आर्थिक दान राशि जमा होगी वह मन्दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.