शामली, सितम्बर 25 -- शामली। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक यूपीआईटीएस-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश के उद्योग, कृषि, शिक्षा, चिकित्सा समेत विभिन्न क्षेत्रों में हुए नवाचारों, उत्पादों और उपलब्धियों को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग रतिका गुप्ता ने बताया कि आयोजन में 80 से अधिक देशों के खरीदारों के शामिल होने की संभावना है। इससे प्रदेश के उद्यमियों और व्यवसायियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ने, अपने उत्पादों और सेवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने तथा नए व्यापारिक अवसर प्राप्त करने का मंच मिलेगा। उन्होंने बताया कि यूपीआईटीएस-2026 के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जनपदों की विशिष्टताओं, उत्पादों, नवाचारों और उद्यमिता को व्यापक पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा...