अलीगढ़, अप्रैल 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकल विहीन ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से डीएम अविनाश कुमार एवं एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने गुरुवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। डीएम व एसएसपी ने अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज एवं जनता इंटर कॉलेज छेरत सहित अन्य केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय कराकर कंट्रोल रूम से प्रत्येक कक्षा कक्ष की निगरानी की। उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- होमग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.