कानपुर, नवम्बर 19 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद व औरैया स्थित राजकीय, अनुदानित व स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में स्नातक व परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाओं की कापियों का डिजिटल मूल्यांकन 25 नवंबर से शुरू होगा। विवि ने कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव में 26 मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर 3500 से ज्यादा शिक्षक 16 लाख से अधिक कापियों का डिजिटल मूल्यांकन करेंगे। यह प्रक्रिया करीब एक माह तक चलेगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि कानपुर नगर में डीएवी कॉलेज, एसएन सेन पीजी कॉलेज, महिला महाविद्यालय, अर्मापुर पीजी कॉलेज, पीएसआईटी, एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.