बलिया, मार्च 17 -- बेल्थरारोड। पूर्वोत्तर रेलवे के बेल्थरारोड से भटनी तक रेल खंड की दोहरीकरण परियोजना के पूर्ण होने में विलंब हो रहा है। रेल सूत्रों के अनुसार फिलहाल लार रोड रेलवे स्टेशन से भटनी जंक्शन तक डबल लाइन के अंतिम चरण का कार्य 25 मार्च से शुरू किया जाएगा। इस खंड का कार्य पूर्ण होने के बाद ही बेल्थरारोड से लार रोड तक दोहरीकरण का कार्य शुरू होगा। दोहरीकरण कार्य की गति पर सरयू नदी पर बन रहे नए रेल पुल का निर्माण भी प्रभाव डाल रहा है।रेल पुल अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है, जिसके कारण पूरे रेल खंड में दोहरीकरण का कार्य एक साथ शुरू नहीं हो सका। भटनी से वाराणसी रेलखंड की दोहरीकरण का कार्य कई चरणों में कराया जा रहा है, ताकि रेल संचालन प्रभावित न हो। पुल निर्माण पूर्ण होने के बाद ही बेल्थरारोड और लार रोड के बीच दोहरीकरण की प्रक्रिया तेज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.