25 से मुहर्रम तक सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम, डीजे पर प्रतिबंध
धनबाद, जून 25 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। मुहर्रम को लेकर जिला स्तर पर 25 से 26 जून तक कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे संपूर्ण प्रभार में रहेंगे, जबकि डीएसपी सीसीआर प्रदीप साव पुलिस पदाधिकारियों के वरीय प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0326-2311807, 112 है। किसी भी घटना की सूचना दूरभाष नंबर दी जा सकती है। मुहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार तथा एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी किया है। जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर व टुंडी जोन में बांटा है। सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तथा सभी थाना व ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- 496 मजिस्ट्रेट व 9 गश्ती दल संभाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.