गोपालगंज, अगस्त 21 --   गोपालगंज। जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के परीक्षा विभाग ने स्नातक सेमेस्टर-5 सीबीसीएस (सत्र 2023-27) परीक्षा-2025 को लेकर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी की है। विश्वविद्यालय से संबद्ध छपरा, सीवान और गोपालगंज के महाविद्यालयों के विद्यार्थी 25 अगस्त से 5 सितंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। परीक्षा शुल्क के रूप में विद्यार्थियों को 600 रुपये जमा करने होंगे।        विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार महाविद्यालयों को विद्यार्थियों के परीक्षा प्रपत्रों की समेकित सूची तैयार कर पेन ड्राइव के साथ 8 सितंबर तक परीक्षा विभाग में जमा करना होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने निर्देश दिया है कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देश के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरेंगे और परीक्षा शुल्क ...