25 से पूछताछ,पांच किमी छानी यमुना धारा,नहीं मिला शव
फतेहपुर, अप्रैल 14 -- विजयीपुर, संवाददाता किशनपुर क्षेत्र में यमुना नदी के एकडला घाट के पास डाल्फिन का शव उतराने की सूचना वन विभाग की टीम ने यमुना की खाक छानी, साथ ही क्षेत्रीय मछुआरों सहित अन्य लोगो से भी पूछताछ की लेकिन टीम के हाथ खाली ही रहे। टीम को न तो डाल्फिन का शव ही मिल सका न ही घाट पर उसकी मौत होने के साक्ष्य। हालांकि वन विभाग द्वारा आगे भी जांच जारी रखने के दावे किए जा रहे हैं।बीते दिनों एकडला घाट पर यमुना की धारा में एक डाल्फिन के उतराते शव को दिखने के दावे किए गए थे। एक वीडियो वायरल था, जिसमें एक डाल्फिन का शव दिख रहा था, 'हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियों की पुष्टि नहीं करता है। मामले की जानकारी पर मंगलवार को क्षेत्रीय रेंजर विवेक शुक्ला की अगुवई में वन विभाग की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र करना शुरू किया। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.