गाजीपुर, अप्रैल 23 -- गाजीपुर संवाददाता| उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती-2025 के तहत होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसे लेकर गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की अध्यक्षता में बैठक और कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। होमगार्ड पदों पर एनरोलमेंट के लिए लिखित 25, 26 व 27 अप्रैल तक चलेंगी। प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक। द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक रखी गई है। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 6 केंद्रों पर, कड़ी निगरानी प्रत्येक पाली में कुल 4,512 अभ्यर्थी शामिल होंगे। ज...