जहानाबाद, फरवरी 14 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। बिहार राज्य शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर जिलाधिकारी के समक्ष शंभु कुमार की अध्यक्षता में शिक्षकों ने धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए शिक्षक नेताओं ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। वर्षों से लंबित बकाया भुगतान नहीं करने, वेतन निर्धारण हेतु विगत आठ महीनों से सेवा पुस्त का लंबित रखने, एचआरएमएस पर शिक्षकों का वेतन व आवास भत्ता अपडेट नहीं करना, प्रधान शिक्षकों का वेतन संरक्षण व विशिष्ट अवधि का बकाया अंतर वेतन, 8 शिक्षकों का अन्तर वेतन, सेवांत लाभ, मृत शिक्षकों के आश्रितों को अनुकम्पा का लाभ, 1999 बैच के शिक्षकों को प्रशिक्षण तिथि के वीरमन तिथि से प्रशिक्षित वेतन का लाभ, निरीक्षण के नाम पर शिक्षकों का वेतन कटौती करने पर शिक्षक प्रतिनिधियों ...