आजमगढ़, अप्रैल 24 -- आजमगढ़। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के शिक्षकों ने 25 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता जामवंत निषाद पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार मिश्र द्वारा जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। धरना देने वाले शिक्षकों में संजय कुमार यादव, जयप्रकाश यादव, वीरेंद्र प्रताप मौर्य, फिरोज कुमार यादव, अर्जुन यादव, नागेंद्र यादव, विकास सिंह, संजीत यादव, सुरेंद्र यादव आदि लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...