25 सूत्रीय कार्यक्रम में पिथौरागढ़ प्रदेश में प्रथम
पिथौरागढ़, सितम्बर 30 -- पिथौरागढ़। जनपद ने 25 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत अगस्त माह की प्रगति में 71.79 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश के सभी जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने इस उपलब्धि का श्रेय टीमवर्क, नियमित समीक्षा और योजनाओं के निरंतर कार्रवाई को दिया। होमस्टे, एमएसएमई, खाद्य प्रसंस्करण, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और पार्किंग सुविधाओं के विकास समेत विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से जनपद का प्रदर्शन बेहतर रहा। उन्होंने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.