चम्पावत, अप्रैल 19 -- सतीश जोशी, चम्पावत। नियोजन विभाग अर्थ एवं संख्या निदेशालय की ओर से जारी वित्तीय वर्ष 2025-26 के मार्च माह के प्रगति प्रतिवेदन में जनपद चम्पावत ने 25 सूत्रीय कार्यक्रमों के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जारी रैंकिंग के अनुसार चम्पावत ने 51 योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 92.05 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं पिथौरागढ़ जनपद 50 योजनाओं में 91.35 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर तथा रुद्रप्रयाग जनपद 43 योजनाओं में 86.03 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...