मोतिहारी, अप्रैल 29 -- मोतिहारी, हिप्र.। जनगणना -2027 में लापरवाही को लेकर प्रधान सचिव सह राज्य नोडल पदाधिकारी जनगणना सीके अनिल ने जिले में कार्यरत 30 पदाधिकारियों पर एक-एक हजार का अर्थदंड लगाया है। इन पदाधिकारियों में जिले के 25 अंचल अधिकारी व चार राजस्व अधिकारी व एक सहायक बंदोबस्त अधिकारी शामिल है। जिले में जनगणना के तहत स्व - गणना 17 अप्रैल से 01 मई के बीच व प्रथम चरण 02 मई से 31 मई तक आवास सूचीकरण का कार्य निर्धारित किया गया है। इस कार्य में सहयोग नहीं करने व समय पर कार्य पूरा नहीं करने पर इसे कार्य में बाधा मानते हुए कर्तव्यहीनता के आरोप में 30 पदाधिकारी के विरुद्ध अर्थद अधिरोपित करने का आदेश जिला दंडाधिकारी- सह - प्रधान जनगणना अधिकारी को दिया है । यह भी पढ़ें- जनगणना से इनकार करने पर होगा कारावास, लगेगा जुर्माना नोडल पदाधिकारी जनगणन...