लखीमपुरखीरी, सितम्बर 23 -- पलियाकलां। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पलिया सहित तहसील क्षेत्र के अन्य 40 विद्यालयों में 25 सितंबर को 'नमामि भारतम्' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से होगा, जिसमें विद्यालय के भैया-बहन, आचार्य परिवार, पूर्व छात्र, अभिभावक और नगर के गणमान्य नागरिकों सहित लगभग 21,600 लोग सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन करेंगे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर किया जा रहा है। देश भर के करीब 25 हजार विद्यालयों में 25 सितंबर को सुबह 11 बजे एक साथ, एक लय, एक स्वर और एक समय पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 25 सितंबर को होग...