शामली, सितम्बर 23 -- शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 25 सितंबर को प्रस्तावित सामूहिक गायन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विद्यालय में विद्यार्थियों के विशेष अभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें छात्रों को शुद्ध उच्चारण, स्वर, लय और अनुशासन के साथ सामूहिक प्रस्तुति का अभ्यास कराया जा रहा है। शारीरिक शिक्षक नितिन कुमार ने बताया कि विद्या भारती की ओर से देशभर में एक करोड़ से अधिक लोगों को सामूहिक गायन से जोड़ने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करना है। यह भी पढ़ें- 25 सितंबर को एक करोड़ कंठों से गूंजेगा 'वंदे मातरम्' प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद, उप प्रधानाचार्य ...