हाथरस, सितम्बर 24 -- हाथरस, संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के दिन 25 सितंबर को शिक्षण संस्थानों में वंदेमातरम का सामूहिक गान किया जाएगा। विद्या भारती संस्था ने सभी शिक्षण संस्थानों से इसके लिए अपील की है। संस्था का दवा है कि इस दिन 1.5 करोड़ लोग एक साथ वंदेमातरम का गायन करेंगे। यह जानकारी अलीगढ़ रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रेस वार्ता के दौरान संस्था के मंत्री शरद तिवारी ने दी। उन्होंने वंदेमातरम के महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि वंदेमातरम स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के लिए हिम्मत और ताकत का सबसे बड़ा स्रोत था। इसकी रचना बंकिम चंद्र चटर्जी ने 1870 के दशक में की थी। यह भी पढ़ें- Agra News: 51 केंद्रों पर 25 को होगा सामूहिक वंदेमातरम का गायन इसे उनके प्रसिद्ध उपन्यास आनंदमठ में शामिल किया गया था। ...