25 सितंबर की लखनऊ रैली को सफल बनाने के लिए अटेवा ने झोंकी ताकत
कानपुर, सितम्बर 20 -- कानपुर देहात, संवाददाता। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने आगामी 25 सितंबर को लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। रैली की रणनीति को लेकर अटेवा के जिला कार्यालय अकबरपुर में महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ पंकज कुमार ने की। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों से जुड़े शिक्षक एवं कर्मचारी पदाधिकारियों ने प्रतिभाग करते हुए रैली की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली शिक्षक-कर्मचारियों के भविष्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा लंबे समय से इस मांग को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। 25 सितंबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.