गया, मार्च 19 -- केंद्रीय कारा में गुरुवार को एक सजायाफ्ता बंदी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय व्यास राम उर्फ व्यास कहार के रूप में हुई है, जो टिकारी थाना क्षेत्र के नोनी गांव का निवासी था। वह वर्ष 2001 से हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह जेल के अंदर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होते देख जेल प्रशासन ने तुरंत उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जेल अधिकारियों ने बताया कि व्यास राम लंबे समय से कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित था। उसे शुगर, हृदय रोग समेत अन्य स्वास्थ्य समस्याएं थीं और उसका इलाज पटना में भी चल रहा था। उम्र अधिक होने के कारण उसकी स्थिति लगातार नाजुक बनी रहती थी।प्राथमिक त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.