25 साल से फरार आर्म्स एक्ट का वारंटी गिरफ्तार
औरैया, अगस्त 22 -- आर्म्स एक्ट के 25 साल पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी को एरवाकटरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2000 में मुकदमा दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार एरवाकटरा थाना क्षेत्र के एरवाकुइली निवासी 54 वर्षीय प्रमोद कुमार के खिलाफ वर्ष 2000 में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में उसके खिलाफ वारंट जारी था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक अवध बिहारी ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.