छपरा, फरवरी 5 -- सोनपुर। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को वर्ष 1999 से फरार चल रहे एक आरोपी समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष राजनंदन ने गुरुवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि बिन टोली निवासी आरोपी रामट हल महतो उर्फ पुतुल महतो लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर शराब सेवन व शराब से जुड़े मामलों में तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.