कानपुर, अप्रैल 1 -- रसूलाबाद, संवाददाता। विकास के चाहे जितने भी दावे किए जा रहे हों लेकिन हीकेपुर गांव के लिए कोई सीधी सड़क आज तक नहीं बन सकी है। 25 साल पहले तत्कालीन सांसद श्याम बिहारी मिश्रा ने पहाड़ीपुर से गांव तक खड़ंजा बिछवाया था उसी से लोग आज भी आवागमन कर रहे हैं। पक्का मार्ग न बनने से गांव के लोगों को रसूलाबाद आने के लिए 10 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। लोगों ने बताया कि उन्हें पहले असालतगंज जाना होता है उसके बाद रसूलाबाद बाजार और अस्पताल पहुंच पाते हैं। रसूलाबाद कानपुर रोड से तीन किलोमीटर दूर हीकेपुर गांव बसा हुआ है। पहाड़ीपुर से गांव के लिए रास्ता बना हुआ है। ग्रामीणों को आवागमन में खासी दिक्कत होने के चलते 2000 में सांसद श्याम बिहारी मिश्र ने निधि से खड़ंजा बनवा दिया। खड़ंजा बनने से लोगों को आवागमन में राहत मिल गई लेकिन समय गुजरने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.