बगहा, अप्रैल 18 -- बगहा,। बगहा रेलवे स्टेशन चौक के समीप गोपाल बाबू के पेट्रोल पंप के पास स्थित अग्रवाल वस्त्रालय के मालिक राजू टिबेड़वाल की 25 वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में अब आरोप गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। बचाव पक्ष की तरफ से दिया गए आवेदन खारिज हो गया है। हालांकि इस मामले में बचाव पक्ष की तरफ से उच्च न्यायालय में जाने की पूरी संभावना है। गौरतलब है कि अपर एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेंद्र मिश्र की अदालत में इस बहुचर्चित हत्या मामले की सुनवाई पिछले दिनों प्रारंभ हुई थी। खास बात यह है कि यह हत्या व्यवसायी की बेटी के सामने ही की गई थी। यह भी पढ़ें- महिला की गला काटने के आरोपी की नौ माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं जिससे उस समय क्षेत्र में काफी सनसनी फैल गई थी। इस मामले में कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा है कि अभियुक्तों की मंशा इसी से स...