25 साल पुराने मारपीट के मुकदमे में फरार तीन वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
अंबेडकर नगर, जुलाई 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली गैसड़ी पुलिस ने 25 वर्ष पुराने मारपीट के मुकदमे में फरार चल रहे तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। पुलिस ने वर्ष 1995 में दर्ज मुकदमे से संबंधित तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुस्लिम पुत्र खलील, जाकिर पुत्र हसन रजा और समीउल हसन पुत्र इजहार अहमद के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: गाली-गलौज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.