गुड़गांव, फरवरी 11 -- सोहना, संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के तमाम सरकारी दावों के बीच सोहना का नागरिक अस्पताल आज भी दशकों पुरानी तकनीक के सहारे सांस ले रहा है। अस्पताल में लगी करीब 25 साल पुरानी एक्स-रे मशीन अब सफेद हाथी साबित हो रही है। इस मशीन से निकलने वाली रिपोर्ट इतनी धुंधली होती है कि न तो डॉक्टर बीमारी पकड़ पा रहे हैं और न ही हड्डी टूटने की सटीक जानकारी मिल पा रही है। नतीजतन, गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को भारी आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 60 से 70 एक्स-रे किए जाते हैं। लेकिन तकनीक पुरानी होने के कारण रिपोर्ट स्पष्ट नहीं होती। सड़क हादसों में घायल होने वाले मरीजों के लिए यह स्थिति और भी घातक है। एक्स-रे साफ न होने के कारण डॉक्टरों के पास मरीज को गुरुग्राम के नागरिक अस्पता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.