नई दिल्ली, मई 4 -- आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक दो नहीं बल्कि पूरे 25 साल तक लटकी रही थी। इस फिल्म को 'भारतीय LSD ट्रिप' भी कहा जाता है। अनुराग कश्पय और इम्तियाज अली जैसे दिग्गज डायरेक्टर भी इस फिल्म के दीवाने हैं और इंटरव्यूज में यह स्वीकार कर चुके हैं कि उनकी फिल्म के कुछ आइडियाज भी इस फिल्म से इंस्पायर्ड रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं साल 1988 में आई फिल्म 'ओम दर-ब-दर' की। इस फिल्म को कमल स्वरूप ने बनाया था, जो कि फ्रेंच सिनेमा से बहुत इंस्पायर्ड थे और इसी तरह की खुद की कोई फिल्म एक्सपेरिमेंटल फिल्म बनाना चाहते थे।अवॉर्ड जीतने के बाद 25 साल टल गई फिल्म यह फिल्म उस दौर में आने वाली कन्जर्वेटिव बॉलीवुड फिल्मों से बहुत अलग थी। इसके सीक्वेंस से लेकर कहानी तक और फिल्माए गए सीन्स से लेकर इसमें दिखाए गए इमोशन...